ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान

JDU के भीम संसद में अपार भीड़ देख बोले CM नीतीश ....दिल्ली वाले देख लें कल के कार्यक्रम में उनका क्या हाल था

26-Nov-2023 01:28 PM

By First Bihar

PATNA : जरा देख लीजिए हम लोग के यहां कितना भीड़ है और उसके पास कितना भीड़ था। आप जानते हैं जब कभी भी दलित को लेकर अखबार या कहीं भी कुछ देखते थे तो उसी दिन हम अधिकारियों से चर्चा करते थे और इसकी जानकारी लेते थे। आज देख लीजिए हम लोगों का कहीं कोई प्रचार हो या नहीं हो इतना लोग का भीड़ है। हम सभी लोगों के साथ हैं समाज के सभी लोगों का हम सेवा करते हैं।


हम तो शुरू से ना इन लोगों के बारे में बोलते रहे हैं जी इन लोगों को पहले किसी ने ध्यान दिया था। दलितों के लिए तो हम ही लोगों ने सब काम शुरू किया। लोगों को पढ़ने के लिए लोगों को आगे बढ़ाने के लिए हम सब कितना काम करवाए हैं। आज इसका फायदा है कि सभी लोग आगे बढ़ रहे हैं। अभी भी आप लोग चिंता मत करिए आप लोग को लगता होगा कि अगर और काम होना चाहिए तो हमको जरूर बताइए।


वही इस दौरान कम जब भाषण दे रहे थे तो कुछ लोग कागज दिखा रहे थे उसके बाद सीएम ने कहा कि अरे भाई बीच से कागज दिखा रहे हैं कोई एक जाकर उसका कागज ले लो हम एक-एक कागज पढ़ेंगे। किसी के इलाके में कुछ भी होगा तो हम सब चीज देखेंगे चिंता मत करो। उसके बाद बिहार के कम संविधान की चर्चा करने लगे और इसे लागू करने की तारीख भूल गए। हालांकि बाद में उन्होंने इसमें सुधार कर लिया।


वहीं, भीम संसद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि इतनी भीड़ इस ग्राउंड में पहले नहीं देखी। नीतीश कुमार ने कहा कि 2 लाख से कम लोग यहां जमा नहीं हुए हैं।  मैं आपकी सेवा करता हूं, आपकी इतनी संख्या देखकर मैं और सेवा करूंगा। आजकल जो लोग दिल्ली में राज कर रहे हैं। हर चीज को प्रचारित करते हैं, वो इस भीड़ को देख लीजिए। इसके साथ ही कल अपना वाला देख लिगिए। उनका तो बोगस कार्यक्रम ना हुआ। देख लीजिए हम लोगों की पार्टी के कार्यक्रम में कितना फर्क है। 


उधर, सीएम ने जातीय गणना की बातों की चर्चा करते हुए कहा कि हमने सबके हित में काम किया है। 2005 में हम आए, तब से काम ही कर रहे हैं। हमने जातीय गणना करवाई। केंद्र से भी कहा था लेकिन वो नहीं माने तो हमने बिहार में करवाया। गणना के बाद आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया।