Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
28-Dec-2023 09:10 AM
By First Bihar
PATNA : देश में लोकसभा चुनाव में अब महज कुछ महीनों का समय बचा हुआ है। ऐसे में देश की तमाम छोटी बड़ी पार्टी इसको लेकर अब अपनी अंतिम रणनीति बनाने में जूट गयी है। इसी कड़ी में न सिर्फ जदयू बल्कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस आज नई दिल्ली में बिहार के कुछ नेताओं की बैठक बुलाई है। इसमें बिहार पार्टी प्रभारी मोहन प्रकाश भी शामिल हैं। इसमें मुख्य रूप से सीट बंटवारा की बात कही जा रही है।
दरअसल, बिहार कांग्रेस के नेता आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत लड़ने के लिए कम से कम 10 सीटों पर अपना दावा पेश करने के लिए मुकुल वासनिक की अध्यक्षता में पार्टी के सीट-बंटवारे पर पांच सदस्यीय पैनल से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पैनल में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा होगी।
वहीं, इससे पहले नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लेने वाले बिहार कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने उन सीटों पर सहमति जताई है जिन पर पार्टी राज्य में चुनाव लड़ना चाहती है। पिछली बार, हमने राष्ट्रीय जनता दल (राजद), विकासशील इंसान पार्टी और वाम दलों के साथ गठबंधन में 9 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ा था। इस बार हम कम से कम 8 से 10 सीटों पर तैयार हैं।
आपको बताते चलें कि, पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, समस्तीपुर, मुंगेर, वाल्मिकीनगर, सासाराम और नालंदा सीटें आवंटित की गई थीं। हालांकि, वह केवल किशनगंज सीट जीतने में सफल रही। उन्होंने कहा कि, जितनी सीटों पर हमने चुनाव लड़ा था, वहां जदयू ने जीत हासिल की है, हम समायोजन की तलाश करेंगे। मुजफ्फरपुर, बेगुसराय और मोतिहारी में भी पार्टी की मजबूत संभावनाएं हैं। हालांकि उपयुक्त सीटें प्राप्त करना कठिन है, क्योंकि हमें अतिरिक्त सीटों के लिए राजद के साथ बातचीत करनी होगी।