Mahatma Gandhi Setu : पटना-हाजीपुर आवागमन में बड़ी राहत, इस महीने से शुरू होगा महात्मा गांधी सेतु के समानांतर फोर लेन ब्रिज; जाम से मिलेगा निजात Bhagalpur news : दलित टोला में केस की धमकी के बाद चार राउंड फायरिंग, आरोपी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Suraj Bihari Murder: बिहार में LIVE मर्डर का CCTV वीडियो सामने, अंधाधुंध बुलेट बरसाते दिख रहे आरोपी; तीन गोलियां खाने के बाद भी सूरज ने बदमाशों को खदेड़ा Bihar rural road development : बिहार के ग्रामीण सड़कों में लागू होगी शहर जैसी सुरक्षा मानक, स्कूल-हॉस्पिटल के पास जेब्रा क्रॉसिंग अनिवार्य Patna road accident: कोइलवर पुल पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत; पांच गंभीर रूप से घायल Railway big relief : बजट से पहले रेलवे का बड़ा ऐलान, अब इन लोगों भर्ती में मिलेगी राहत; अनुकंपा नौकरी के भी नियम बदले Patna Traffic Diversion : पटना के इन रास्तों पर आज रहेगी नो एंट्री, पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बदली; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Union Budget : आज पेश होगा देश का आम बजट, जानिए किन वर्गों को मिल सकती है राहत सासाराम में कुख्यात अपराधी पप्पू सिंह ने CJM कोर्ट में किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल समस्तीपुर में भाई से अवैध वसूली कराने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद आवास सहायक स्मिता कुमारी को किया गया सेवामुक्त
13-Aug-2022 03:32 PM
NALANDA : जेडीयू से निष्कासित पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का उनके गृह जिले में ही विरोध शुरू हो गया है। नालंदा में आरसीपी सिंह के खिलाफ जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को युवा जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने आरसीपी सिंह की तस्वीर पर कालिख पोतकर अपने गुस्से का इजहार किया। इस दौरान जेडीयू कार्यकर्ताओं ने आरसीपी सिंह को नालंदा का कलंक बताते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि आरसीपी सिंह ने जिस थाली में खाया उसी में छेद करने का काम किया है।
नालंदा स्थित जेडीयू कार्यालय में युवा जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने आरसीपी सिंह के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान जेडीयू कार्यकर्ताओं ने आरसीपी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह पर विश्वास कर उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया लेकिन उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में पार्टी के 6 विधायकों को बीजेपी में शामिल कराया।
बता दें कि जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहे आरसीपी सिंह को पार्टी ने यह कहकर बाहर का रास्ता दिखा दिया था कि आरसीपी जेडीयू में रहते हुए बीजेपी के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार ने इस्तीफा देकर उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया लेकिन आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के पीठ में छूरा भोकने का काम किया। जेडीयू अध्यक्ष ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के एजेंट बनकर आरसीपी जेडीयू में काम कर रहे थे। अब पार्टी से निकाले जाने के बाद जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता आरसीपी सिंह पर लगातार हमलावर बने हुए है।