अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Dec-2020 07:16 AM
PATNA: जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक पटना में 26-27 दिसंबर को होने वाली है. इस बैठक में देशभऱ के जेडीयू नेता शामिल होंगे. इस बैठक का नेतृत्व बिहार के सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करेंगे. लेकिन बैठक से पहले ही बीजेपी ने जेडीयू को बड़ा झटका दे दिया है. अरूणाचल प्रदेश के जेडीयू के 7 विधायकों में से 6 विधायक को बीजेपी ने अपनी पार्टी में शामिल करा दिया है. आज इस पर चर्चा भी होगी.
कई राज्यों से आएंगे पार्टी के नेता
जेडीयू की बैठक में शामिल होने के लिए बिहार, झारखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, लक्षद्वीप, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, दादर नगर हवेली, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के प्रमुख नेता बैठक में भाग लेंगे. इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी.
14 माह के बाद बैठक
यह बैठक 14 माह के बाद हो रही है. इस में जेडीयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई गई है. पिछले साल नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने बाद अक्टूबर 2019 में राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक दिल्ली में हुई थी. लेकिन इस बार बैठक पटना में बुलाई गई है. यह बैठक जेडीयू मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में होगी. 26 दिसंबर की शाम 5 बजे जेडीयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी, जबकि 27 को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सुबह 11 बजे से नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होगी.