ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत

कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद JDU का मंच टूटा, CM नीतीश समेत सभी नेता सुरक्षित

कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद JDU का मंच टूटा, CM नीतीश समेत सभी नेता सुरक्षित

01-Mar-2020 03:10 PM

PATNA : कार्यकर्ता सम्मेलन खत्म होने के बाद गांधी मैदान में बनाया गया मंच टूट गया है. जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद नीतीश कुमार जैसे ही कार्यकर्ताओं का अभिवादन करने के लिए आगे बढ़े उनके साथ नेताओं का हुजूम भी आ खड़ा हुआ. उसके बाद अचानक से मंच चरमरा गया. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने नीतीश कुमार को मंच से सुरक्षित उतारा. 


नीतीश कुमार के मंच पर रहते यह वाकया हुआ मंच टूटने की आवाज सुनते ही वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारी नीचे की तरफ पहुंच गए और टूटे हुए मंच के पास से नेताओं को हटाने लगे. डीएम और एसएसपी पहुंचे और मंच का निरीक्षण किया. 

एक मंच से दूसरे मंच पर पहुंचे नेता

बताया जा रहा है कि जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर दो मंच बनाया गया था. एक मंच पर सीएम नीतीश कुमार, कई मंत्री. सांसद और जेडीयू के सीनियर नेता बैठे थे. दूसरे मंच पर कई विधायक और नेता बैठे हुए थे. सम्मेलन खत्म होते ही दूसरे मंच के नेता नीतीश के मंच पर चढ़ गए. सभी नीतीश से मिलने की कोशिश करने लगे. जिससे यह हादसा हो गया.