ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / JDU का RJD में होगा विलय, संजय जायसवाल बोले- तेजस्वी की चाकरी करेंगे...

JDU का RJD में होगा विलय, संजय जायसवाल बोले- तेजस्वी की चाकरी करेंगे जदयू नेता

16-Oct-2022 01:37 PM

PATNA: बिहार बीजेपी के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। संजय जायसवाल ने कहा है कि नीतीश कुमार की जेडीयू का जल्द ही आरजेडी में विलय हो जाएगा। तेजस्वी के सीएम बनने के बाद जिन जेडीयू नेताओं ने कभी लालू के खिलाफ चुनाव लड़ा था, वे तेजस्वी की चाकरी करेंगे। वहीं उन्होंने बिहार में डेंगू से बिगड़े हालात के लिए स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश को जिम्मेवार बताया है। उन्होंने कहा है कि डेंगू से जैसे हालत हुए हैं वैसा पहले कभी नहीं हुआ।


संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार में जल्द ही जेडीयू और आरजेडी का विलय हो जाएगा और विलय के बाद तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की इच्छा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति उनकी दया पर यह सब निर्भर करता है। तेजस्वी यादव जल्द ही जेडीयू का विलय करा उसे अपनी पार्टी में समाहित कर लेंगे। दोनों दल एक हो जाएंगे तो सिंबल भी एक ही हो जाएगा। इसके बाद जेडीयू के जितने भी नेता पहले लालू के खिलाफ लड़े हैं वे तेजस्वी का चाकरी करेंगे।


वहीं राज्य में डेंगू से बिगड़े हालात के लिए संजय जायसवाल ने स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव और सरकार को जिम्मेवार बताया है। संजय जायसवाल ने कहा है कि पहले कभी भी बिहार में इस तरह से डेंगू का प्रकोप नहीं बढ़ा था। बिहार में डेगू से जो हालात बने हैं वह कोरोना से भी खतरनाक है। सरकार को इसपर त्वरित कार्रवाई करने की जरूरत थी लेकिन सरकार के स्तर से अभी तक इससे बचाव के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।