अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Jan-2023 03:54 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जेडीयू के भीतर बड़ी खींचतान मची हुई है। एक तरफ कुशवाहा पार्टी में हिस्सेदारी मांग रहे हैं तो दूसरी तरह मुख्यमंत्री नीतीश और उनके करीबी नेता कह रहे हैं कि.इनको किस तरह की हिस्सेदारी चाहिए, इनके पास खुद का कोई वोट बैंक नहीं है। इसके साथ ही जेडीयू के तरफ से यह भी कहा गया है कि, किराएदार हिस्सेदार नहीं हो सकता है। उपेंद्र कुशवाहा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में बढ़ते तकरार के बीच अब लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
चिराग पासवान ने कहा कि, बिहार में क्या राजनीति हो रही है ? सबको अपना ही पड़ा हुआ है। यह सारा विषय पार्टी गठबंधन के अंदर का विषय है। इसे सुलझाने के लिए वो आपस में बातचीत कर लें। इसके आलावा भी बिहार की राजनीति में कई ज्वलंत समस्याएं हैं, जीन चर्चा होनी चाहिए। अब जेडीयू के अंदर बचा ही क्या है जो इस तरह की बात की जा रही है।
इसके आगे चिराग पासवान ने कहा कि,जेडीयू के अंदर अब कुछ भी रहा है। जिस पार्टी के नेता ने अपना उत्तराधिकारी दूसरे पार्टी के नेता को मान लिया है ऐसे में उस पार्टी का अस्तित्व क्या बचा है, यह सोचने वाली बात है। ये एक ऐसी पार्टी है जिसके नेता खुद की पार्टी से मुख्यमंत्री के रूप में अपने आलावा दूसरा चेहरा तक नहीं मानते। उन्होंने इस बात को कबूल कर लिया है। जिसका भविष्य नहीं है उसका वर्तमान क्या होगा।
वहीं, उपेंद्र कुशवाहा के तरफ अपनी हिस्सेदारी की मांग को ठीक करार देते हुए चिराग ने कहा कि, वह बिल्कुल सही कह रहे हैं। नीतीश कुमार को कुछ व्यक्तियों के द्वारा हैंडल किए जा रहे हैं और अब नीतीश कुमार ही बताएंगे की उनको कौन हैंडल कर रहा है।
आपको बताते चलें कि, उपेंद्र कुशवाहा ने आज अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए यहां तक कह दिया कि वह अपने बेटे की कसम खाकर कहे कि, क्या उपेंद्र कुशवाहा अपने मन से जदयू में आए थे या फिर नीतीश कुमार ने उन्हें बुलाया था. इसके आलावा उन्होंने एक बार फिर से अपनी हिस्सेदारी की मांग भी उठाई।