ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

जेडीयू का दावा : जल्द टूटने वाली है आरजेडी, तेजस्वी का साथ छोड़ने वाले नेताओं का जेडीयू करेगा स्वागत

01-Aug-2019 01:25 PM

By 4

PATNA: एनडीए में खटास की खबरों के बीच आरजेडी के ऑफर पर जेडीयू ने पलटवार किया है। जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तीन तलाक बिल पर उनकी पार्टी का लाइन पहले से तय था और वह उसपर कायम हैं। संजय सिंह ने दावा किया है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी में आरजेडी टूटने वाली है। जेडीयू प्रवक्ता ने कहा है कि उनकी पार्टी वैसे नेताओं का स्वागत करेगी जो तेजस्वी यादव का साथ छोड़कर आयेंगे। https://www.youtube.com/watch?v=jD8LKu281X4 जेडीयू ने आरजेडी के नेताओं को नसीहत दी है कि वह पहले अपना घर बचा लें। जेडीयू प्रवक्ता ने आरजेडी नेताओं से पूछा है कि क्या उनकी पार्टी में नेता विरोधी दल की कुर्सी के लिए वेकेंसी हो गई है क्योंकि तेजस्वी यादव तो अब मिस्टर इंडिया बन गए हैं।