ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / रावण दहन कार्यक्रम से बीजेपी नेताओं की गैरमौजूदगी पर जेडीयू ने जताया हैरत,...

रावण दहन कार्यक्रम से बीजेपी नेताओं की गैरमौजूदगी पर जेडीयू ने जताया हैरत, कहा - काम नहीं करके बहाने बनाने वालों को पब्लिक जानती है

09-Oct-2019 11:32 AM

By RAHUL SINGH

PATNA :  गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम से बीजेपी नेताओं की दूरी पर अब जेडीयू ने भी रुख कड़ा किया है।  जेडीयू ने कहा है कि बीजेपी नेताओं ने रावण दहन कार्यक्रम से दूरी बनाकर गलत मैसेज दिया है। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शामिल होना चाहिए था। उनके नहीं रहने से पटना वासियों को निराशा हुई है।


जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने फर्स्ट बिहार झारखंड से बातचीत में कहा है कि रावण दहन कार्यक्रम से बीजेपी के नेताओं की दूरी हैरत भरा है यह समझ से परे है कि स्थानीय सांसद, विधायक और बाकी नेता जो हर साल गांधी मैदान में मौजूद रहते थे वह क्यों नहीं पहुंचे। विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है और इससे गायब रहना दुर्भाग्यपूर्ण है. 


जेडीयू प्रवक्ता ने कहा है कि बीजेपी का मतलब उसका केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व है बाकी किसी जनप्रतिनिधियों को जेडीयू आधिकारिक तौर पर नहीं लेता। बावजूद इसके रावण दहन कार्यक्रम से उनकी गैरमौजूदगी दुर्भाग्यपूर्ण है।