खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
08-Aug-2023 03:25 PM
By First Bihar
PATNA: BJP और पीएम मोदी पर JDU ने बड़ा बयान दिया है। जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना औरंगजेब से कर दी। कहा कि औरंगजेब के बाद हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा मंदिर नरेंद्र मोदी की सरकार ने तुड़वाया है। बीजेपी को महंगाई, बेरोजगारी और लोगों की समस्याओं से मतलब नहीं है। बीजेपी को सिर्फ उन्माद फैलाने से मतलब है।
जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि वाराणसी की कोरिडोर में आज भी डेढ़ सौ शिवलिंग लंका थाने में रखा हुआ है। सावन महीना है लेकिन इन शिवलिंग पर जलाभिषेक और बेलपत्र तक नहीं चढ़ाया जा रहा है। भारत माता के मंदिर को भी तोड़ दिया गया। हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा मंदिर नरेंद्र मोदी की सरकार में तुड़वाया गया। ये लोग मंदिर मस्जिद के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोग हैं। ये लोग सावन में मुर्गा-मटन खाने वाले लोग हैं। जेडीयू एमएलसी ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा था अगर मंदिर और मस्जिद टूटता है तो अलग से बनवाने की गारंटी दें।
नीरज ने कहा कि गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री हैं लेकिन बेगूसराय में कई मंदिर तोड़े गये लेकिन कोई नारा नहीं लगा। नीतीश कुमार ने मंदिर भी बनवाया और मस्जिद भी बनवाया।भाजपा के नेताओं के ऊपर नीरज कुमार ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सावन में ये लोग कड़कनाथ मुर्गा खाने वाले लोग है। बीजेपी के लोग मंदिर के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाते रहते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के आने के बाद दुनियां में सबसे ज्यादा इंटरनेट सेवा बाधित होने का काम हुआ है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बावजूद इंटरनेट लगातार बाधित रहता है। उन्माद की घटना में उत्तर प्रदेश बिहार से आगे है। उन्होंने कहा कि धार्मिक उन्माद इसलिए पैदा किया जाता है कि लोग जरूरत की चीजे ना मांगे। बीजेपी को केवल उन्माद से मतलब है।
नीरज ने कहा कि हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा मंदिर किसी ने तुड़वाया तो वो नरेंद्र मोदी की सरकार में हुआ है जहां भारत माता का भी मंदिर तोड़ दिया गया। ये मंदिर-मस्जिद के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोग हैं और सावन के पावन महीने में मुर्गा मटन खाने वाले लोग है। औरंगजेब के बाद हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा मंदिर नरेंद्र मोदी की सरकार ने तुड़वाया।