BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
03-Jan-2022 11:59 AM
PATNA : 100 प्रभावशाली लोगों में तेजस्वी यादव का नाम शामिल होने से राजद भले ही इतर रहा हो लेकिन जेडीयू को यह रास नहीं आ रहा है. जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने इसको लेकर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. नीरज कुमार ने कहा है कि यह कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि बिहार के ही कन्हैया कुमार और श्रेयसी का नाम भी इसमें शामिल है. उनका जिक्र क्यों नहीं किया जा रहा है.
नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव को जो उपलब्धि मिली है वह खेल के या शिक्षा के क्षेत्र में नहीं बल्कि वंशवाद राजनीति के क्षेत्र में मिली है इसलिए राजद को किसी मुगालते में नहीं रहना चाहिए. तेजस्वी यादव अपने दल के नेता हैं. विपक्ष के नेता हैं इसलिए उनका नाम इस सूची में शामिल है. वंशवादी राजनीति के चलते कम उम्र में विपक्ष का नेता बन गये इसलिए यह कोई बड़ी बात नहीं है.
बता दें कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 100 प्रभावशाली युवाओं की सूची में शामिल हुए हैं. तेजस्वी यादव को इंडिया टुडे हिंदी ने 2022 की पहली अंक और अपनी 35 वीं वर्षगाठ विशेषांक में अपने मुख्य पृष्ठ पर जगह दी है. वहीं इस मैगजीन में बिहार के सीएमपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार और भाजपा विधायक और निशानेबाज श्रेयसी सिंह को भी स्थान दिया गया है.
कवर पेज पर तेजस्वी के साथ चार अन्य नाम हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों से है. इसमें राजनेता के तौर पर सिर्फ तेजस्वी का नाम ही शामिल है. इसके अलावा क्रिकेट से स्मृति मंधाना, उद्यमी करण अडानी, फिल्म से फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू और रॉकेट निर्माता पवन चंदाना का नाम शामिल है.