ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

विधानसभा चुनावों के लिए जेडीयू ने कसी कमर, संगठन मजबूती को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की मैराथन बैठक

07-Aug-2019 03:09 PM

By 9

PATNA: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जेडीयू ने कमर कस ली है और इसे लेकर पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है. पटना में पार्टी महासचिव आरसीपी सिंह ने विधानसभा चुनावों में पार्टी को मजबूती देने के मकसद से बैठक बुलाई जिसमें पार्टी में दलित और महादलितों की भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई. जेडीयू में एक तरफ जहां जोर शोर से पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी में दलितों और महादलितों की भागीदारी बढ़ाने को लेकर गहन चर्चा चल रही है. पार्टी संगठन को मजबूत करने के मकसद से जेडीयू महासचिव और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने एक बैठक बुलाई जहां सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई. इस बैठक में सूबे के मंत्री संतोष कुमार निराला भी शामिल हुए. वहीं युवाओं में अपनी पैठ बनाने के मकसद से जेडीयू छात्रों के बीच सदस्यता अभियान चला रही है. पिछले दिनों पटना में हुए इसी तरह के अभियान में कई स्टूडेंट ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. हालांकि युवाओं में पार्टी की पैठ बढ़ाने के मकसद से गुरुवार को एक बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें बिहार प्रदेश छात्र जेडीयू की प्रदेश कार्यकारिणी और सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट