गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
20-Apr-2023 01:51 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : पिछले साल अगस्त के महीने में बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी जेडीयू ने छह दलों से गठबंधन कर सरकार तो बना ली है। लेकिन, उसके बाद से विपक्ष में आई भाजपा लगातार उनके इस महागठबंधन पर बड़ा आरोप लगाते रहती है और यह दावा भी करते रहती है कि राज्य में जल्द ही महागठंधन की सरकार जाने वाली है और भाजपा की सरकार बनने वाली है। इस बीच भाजपा के विधायक ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि, जेडीयू के कई विधायक उनके संपर्क में हैं और कभी भी अपना नाता तोड़ सकते हैं।
दरअसल, राजधानी पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा विधायक नीरज बबलू ने कहा है कि- जेडीयू पूरी तरह से खत्म होने वाली है। राजद भी जेडीयू को लात मारकर बहार करने वाली है। ऐसे में जेडीयू के कई ऐसे सांसद है जो भाजपा के संपर्क में हैं इतना ही नहीं उनके दर्जनों विधायक भी हमारे संपर्क में हैं। हम अभी बोले तो अभी वो जेडीयू छोड़कर भाजपा के साथ आ जाएं। जेडीयू अब डूबता हुआ नाव है जिसपर अब कोई सवारी करना नहीं चाहता है।
इसके आगे उन्होंने देश के पीएम के तरफ से आगामी 30 अप्रैल को 'मन की बात' का 100 वां एपिसोड पूरा होने के दौरान आयोगित कार्यक्रम को लेकर भी अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा कि, इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक बूथ पर प्रसारण किया जाएगा। इस एपिसोड का प्रसारण अप्रैल में टेलिकास्ट होगा। इस प्रोग्राम के 100वे एपिसोड में पीएम मोदी प्राकर्तिक खेती को बढ़ावा देने को लेकर देशवासियों के साथ बात करेंगे।