LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
20-Oct-2022 02:07 PM
PATNA: जेडीयू के जनता दरबार में आज उस वक्त अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब अपनी फरियाद लेकर पार्टी दफ्तर पहुंचे एक कार्यकर्ता ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पार्टी दफ्तर में सरकार के दो मंत्री मदन सहनी और शीला मंडल कार्यकर्ताओं की फरीयाद सुनने के लिए बैठे हुए थे। इसी बीच जेडीयू कार्यकर्ता ने हंगामा करना शुरू कर दिया। नाराज जेडीयू कार्यकर्ता ने मंत्री को यहां तक कह दिया कि उनके जैसे लोगों के कारण ही पार्टी आज गर्त में जा रही है। नाराज शख्स ने सीधे तौर पर कह दिया कि कार्यकर्ता हैं तब ही पार्टी है और मंत्री हैं। बाद में मंत्री मदन सहनी भी कार्यकर्ता पर भड़क गए और कहा कि उसका काम नहीं करेंगे, जो करना है कर लो।
दरअसल, जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में सोमवार से लेकर शुक्रवार तक जनता दरबाद कार्यक्रम का आयोजन होता है। जिसमें प्रदेशभर से जेडीयू कार्यकर्ता अपनी समस्या लेकर पहुंचते हैं। इस कार्यक्रम में आम लोग भी अपनी समस्या लेकर जा सकते हैं। लोगों की समस्या को सुनने के लिए हर दिन सरकार के दो या तीन मंत्री प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहते हैं। गुरुवार को मंत्री मदन सहनी और शीला मंडल कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने के लिए जनता दरबार कार्यक्रम में पहुंचे थे। अपनी समस्या लेकर पार्टी दफ्तर पहुंचे जेडीयू के कार्यकर्ता ने पार्टी के नेताओं के खिलाफ जमकर हमला बोला। इस दौरान मंत्री मदन सहनी और जेडीयू कार्यकर्ता के बीच जमकर तू तू मैं मैं हुई।
जेडीयू कार्यकर्ता ने कहा कि जब कार्यकर्ताओं का काम नहीं करना है तो किस लिए जनता दरबार लगाया जा रहा है। नाराज कार्यकर्ता ने मंत्री मदन सहनी से कहा कि कार्यकर्ता हैं तब ही पार्टी है और वे मंत्री बने हुए हैं, काम नहीं हो रहा है तो छोड़ दीजिए। इसपर मंत्री मदन सहनी भड़क गए और कहा कि नहीं करेंगे क्या करेगा, हटा दे कोई डरता है क्या। मंत्री मदन सहनी ने कहा कि जनता दरबार में घुसकर फालूत बकवास करते हो, तुम हटा दोगे क्या। इसके बाद कार्यकर्ता यह कहते हुए वहां से बाहर निकल गया कि इन लोगों से कोई काम नहीं होने वाला है।