ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / JDU-BJP में घमासान गहराया: ललन सिंह ने कहा-अगर कोई ज्यादा उतावला है तो...

JDU-BJP में घमासान गहराया: ललन सिंह ने कहा-अगर कोई ज्यादा उतावला है तो गांधी मैदान में जाकर फरिया ले

17-Jan-2022 08:35 PM

DESK: जेडीयू-बीजेपी के बीच बढ़ते घमासान के बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। ललन सिंह ने कहा है कि जो कोई कुछ बोल रहा है तो बात तथ्यपरक होनी चाहिये। बगैर तथ्य के बात नहीं करनी चाहिये। अगर कोई ज्यादा उतावले हैं तो उनके लिए पटना में गांधी मैदान है जाकर वही फरिया लें.

संजय जायसवाल पर निशाना

ललन सिंह ने अपने इस बयान में किसी नेता का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की ओर ही था. दरअसल संजय जायसवाल ने जहरीली शराब से लेकर सम्राट अशोक मामले को लेकर जेडीयू को तीखा जवाब दिया है. ललन सिंह से संजय जायसवाल के बयान पर ही सवाल पूछा गया था उन्होंने बगैर नाम लिये जवाब दिया. 

प्रधानमंत्री को बीच में लायेंगे

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने आज जेडीयू को चेताया था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसी विवाद में नहीं ढकेले वर्ना बीजेपी के 76 लाख सदस्य जवाब देने के लिए तैयार हैं. ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री से मांग करना बिल्कुल सही है. सम्राट अशोक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले दया प्रकाश सिन्हा की पुरस्कार वापसी की मांग प्रधानमंत्री से ही की जा सकती है. ललन सिंह ने कहा कि अकेले प्रधानमंत्री ही सक्षम हैं जो पुरस्कार की वापसी करा सकते हैं. देश के हर व्यक्ति को अधिकार है कि वह प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी बात रख सकता है. फिर इसमें किसी को क्यों आपत्ति हो रही है.

शराबबंदी तो लागू ही रहेगी

ललन सिंह ने शराबबंदी को लेकर भी बीजेपी को कठघरे में खड़ा किया. नाम तो नहीं लिया लेकिन कहा कि शराबबंदी पर बोलने वाले यह भूल गए कि उन्होंने इस बारे में शपथ ले रखी है. विधानसभा में सभी पार्टियों ने शराबबंदी की शपथ ली थी. इसलिए शराबबंदी पर कुछ भी बोलने से पहले सोंच लें. ललन सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी ये कह चुका है कि शराब पीना किसी का मौलिक अधिकार नहीं है.