LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
19-Feb-2021 06:57 PM
PATNA:- बिहार विधानसभा के बजट सत्र को लेकर JDU विधानमंडल दल की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में बजट सत्र के दौरान जदयू विधायकों की सदन में भूमिका पर चर्चा हुई साथ ही विपक्ष के हमलों से कैसे बचा जाए और सरकार के काम काज को सदन के माध्यम से लोगों तक कैसे पहुंचाया जाय इन सभी मुद्दों पर भी चर्चा हुई। जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से बातचीत की।
मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विधायक दल की बैठक पहली बार पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बैठक में शामिल सभी सदस्यों को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। वही नवनिर्वाचित सदस्यों को भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
सीएम नीतीश ने कहा कि नव निर्वाचित सदस्यों के साथ आगामी 24 फरवरी (बुधवार) को एक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें उन्हें कई जानकारियां दी जाएगी। इस बैठक में पार्टी के कई लोग भी शामिल होंगे। समाज में बेहतर माहौल बने और भाईचारा कायम रहे इस बात की चर्चा बैठक में की जाएगी।
कोरोना के संबंध में पूछे जाने पर सीएम नीतीश ने कहा कि दुनियां में कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। बिहार में कोरोना की जांच की जा रही है। इसे लेकर हर दिन रिपोर्ट भी आ रही है। कोरोना वैक्सीनेशन पर उन्होंने कहा कि सभी लोगों को वैक्सीन के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि टीकाकरण से ही कोरोना से मुक्ति मिलेगी। सीएम नीतीश ने उम्मीद जताया कि वैक्सीनेशन से ही लोगों को फायदा मिलेगा और और इस वैश्विक महामारी से छूटकारा मिल सकेगा। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर लोगों को प्रेरित किया जाएगा जिसे लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। सीएम ने कहा कि कोरोना मामले जितना काम हो रहा है उससे लोगों को सहुलियत जरूर मिली है।
20 फरवरी को होने वाले नीति आयोग की बैठक पर सीएम नीतीश ने कहा कि पीएम मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में कृषि, बुनियादी ढांचा, विनिर्माण और मानव संसाधन विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। नीति आयोग का शीर्ष निकाय परिषद में सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उप-राज्यपाल, कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल होंगे। सीएम नीतीश कुमार खुद इस बैठक में शामिल होंगे। नीतीश कुमार ने बताया कि नीति आयोग की बैठक में बिहार में हो रहे विकास कार्यों की भी चर्चा की जाएगी।