Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी
02-May-2024 03:49 PM
By First Bihar
DESK : यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ है। यह आदेश सूबे के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने जारी किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के यौन उत्पीड़न का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना को गिरफ्तार करने के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। इसके बाद अब उनकी मुश्किलें पहले से अधिक बढ़ गई है।
दरअसल, डॉ. जी परमेश्वर ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना के विदेश चले जाने की जानकारी मिलते ही लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। गृह मंत्री ने कहा कि हमने सभी बंदरगाहों और हवाई अड्डों को लुकआउट नोटिस के बारे में सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा, एसआईटी के सदस्य कानूनी राय ले रहे हैं कि आरोपियों को समय दिया जाए या नहीं।
जानकारी हो कि , प्रज्वल इस समय विदेश में हैं। इस वजह से विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश होने के लिए सात दिन और मांगे जाने पर उन्होंने कहा कि 24 घंटे से अधिक समय देने का प्रावधान नहीं है। एसआईटी मामले की जांच कर रही है। इससे पहले बुधवार को परमेश्वर ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, किसी को भी अचानक गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता। शिकायतों, साक्ष्य, लगाई गई धाराएं और ये जमानती हैं या गैर-जमानती आदि सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा। इसलिए एसआईटी ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41ए के तहत नोटिस जारी किया है। प्रज्वल को 24 घंटे के अंदर पेश होना होगा और यदि वे ऐसा नहीं करते तो आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
उधर, प्रज्वल ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर जारी एक पोस्ट में कहा, मैं जांच में शामिल होने के लिए बेंगलुरु में नहीं हूं और मैंने अपने वकील के माध्यम से सीआईडी बेंगलुरु को यह बता दिया है। जल्द सच्चाई की जीत होगी। बताते चलें कि, प्रज्वल पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा के पोते और पूर्व मंत्री एच.डी. रेवन्ना के बेटे हैं। उन्होंने जद (एस) के टिकट पर इस बार भी हासन से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। लेकिन चुनाव से ठीक पहले, सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में कथित तौर पर प्रज्वल से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें वायरल हुईं। जिसके बाद कर्नाटक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी के अनुरोध पर कर्नाटक सरकार ने एसआईटी का गठन किया।