बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
17-Oct-2022 08:29 AM
PATNA ; बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जिससे विपक्षी दलों को बैठे-बिठाये सरकार पर हमलवार होने का मौका मिल जा रहा है। इसी कड़ी में अब गत दिन बिहार की राजधानी पटना में दुरंतो एक्सप्रेस के अंदर हुई लूटपाट को लेकर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बिहार सरकार और नीतीश कुमार को आड़े हाथ लिया है।
संजय जायसवाल ने अपने पोस्ट में नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए कहा है कि कल रात पटना रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलते ही हावड़ा जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस को 20 डकैतों ने लूट लिया। इस तरह की घटनाएं 2005 के बाद इतिहास का हिस्सा बन गई थीं।लेकिन वर्तमान सरकार में गुंडों, डकैतों के बीच प्रशासन का भय समाप्त हो गया है। किसी भी प्रदेश के अपराधी तत्वों को जब यह एहसास हो जाता है कि प्रदेश मे मुख्यमंत्री का नहीं बल्कि उनका शासन है तो इस तरह की अवस्थाएं फैलने लगती हैं। आज हर वह घटनाएं हो रही है जो 2005 से पहले बिहार में खुलेआम होती थी। इसके अलावा उन्होंने नीतीश कुमार को रबर स्टैंप मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि अब इस नई सरकार में नीतीश का सुनने वाला कोई नहीं है।
बता दें कि, राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात करीब 16 अपराधियों ने दिल्ली-कोलकाता दुरंतो एक्सप्रेस में लूट की घटना को अंजाम दिया। ट्रेन जैसे पटना रेलवे स्टेशन से खुली पहले से ट्रेन में बैठे एक अपराधी ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकते ही दर्जनों हथियारबंद अपराधी ट्रेन में चढ़ गए और पटना के बाहरी इलाके में लुटेरों ने बंदूक की नोक पर कथित रूप से ट्रेन के 7 बोगियों में लूट पाट की घटना को अंजाम दे दिया।