ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / 'जवाद' चक्रवाती तूफान को लेकर 7 ट्रेनें रद्द, पटना से कल चलने वाली...

'जवाद' चक्रवाती तूफान को लेकर 7 ट्रेनें रद्द, पटना से कल चलने वाली एर्णाकुलम भी कैंसिल

02-Dec-2021 05:37 PM

PATNA: चक्रवाती तूफान जवाद को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिसे लेकर रेलवे ने सात ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। कल यानी शुक्रवार को पटना से खुलने वाली एर्णाकुलम एक्सप्रेस को कैंसिल किया गया है। अचानक ट्रेनों के रद्द होने से यात्री परेशान हैं। रेलवे का कहना है कि यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। 


दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के खत्म होने के बाद मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र जल्द ही चक्रवाती तूफान जवाद का रूप ले लेगा। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर इस चक्रवाती तूफान के पहुंने की आशंका जतायी गयी है। जवाद तूफान को लेकर रेलवे भी एहतियात बरत रहा है। इन रूटों से होकर गुजरने वाली 95 ट्रेनों को 3 से 4 दिसंबर तक कैंसिल किया गया है।   


ओडिशा और आंध्र प्रदेश में काफी बड़े स्तर पर जवाद का असर पड़ने की आशंका जतायी गयी है। जिसके कारण रेलवे ने इन दो राज्यों की ओर जाने वाली कुल 7 ट्रेनों को रद्द किया है। इसमें पटना और धनबाद से चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। बाकी 5 ट्रेनें पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशनों से होकर गुजरती हैं।

इन सात ट्रेनों को किया गया कैंसिल

2 दिसंबर को नई दिल्ली से खुलने वाली 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरूषोत्तम एक्सप्रेस

3 दिसंबर को पटना से खुलने वाली 22644 पटना-एर्णाकुलम एक्सप्रेस

3 दिसंबर को धनबाद से खुलने वाली 13351 धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस

3 दिसंबर को आनंद विहार से खुलने वाली 12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस

3 दिसंबर को पुरी से खुलने वाली 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस

4 दिसंबर को पुरी से खुलने वाली 12815 पुरी-आनंद विहार नंदनकानन एक्सप्रेस

4 दिसंबर को भुवनेश्वर से खुलने वाली 20817 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस