सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
01-Jun-2022 03:29 PM
PATNA: बिहार में जातीय जनगणना को लेकर संवाद कक्ष में सर्वदलीय बैठक जारी है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में सभी राजनीतिक दल अपना पक्ष रखेंगे। बिहार में जातीय जनगणना करायी जाए और इसकी रूपरेखा क्या होगी इन सभी विषयों पर बातचीत के लिए ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई गयी है।
राजद नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई गयी है जिसमें जातीय जनगणना को लेकर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि जब दो बार बिहार विधानसभा और परिषद से यह प्रस्ताव पारित हो चुका है तब निर्णय लगभग हो ही चुका है। इसकी रुपरेखा क्या होगी अब इस पर बात होनी चाहिए। अब तो ऑल पार्टी मिटिंग में जाने के बाद ही पता चल पाएगा की सत्ता पक्ष के लोगों का क्या रुख है। बैठक में क्या होता है क्या नहीं होता है यह देखने वाली बात होगी।
बता दें कि बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों से पहले ही दो बार सर्वसम्मति से जातीय जनगणना कराने का प्रस्ताव पास हो चुका है लेकिन यह करायी नहीं गयी। लेकिन अब इसे नए सिरे से कराए जाने की मांग नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने किया जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस मु्द्दे पर साथ दिखे।
संसदीय एवं शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी जातीय जनगणना के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए। इस दौरान विजय चौधरी ने कहा कि आज के बैठक बहुत महत्वपूर्ण है और इस बैठक में जातीय जनगणना के मसौदे पर मुहर लगेगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के उस बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने मांग की है कि अल्पसंख्यकों की भी गिनती होनी चाहिए इस पर उन्होंने कहा कि सभी धर्मों की गणना होती हैं।