ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / जातीय जनगणना पर BJP का तेवर नरम, डिप्टी सीएम रेणु देवी बोलीं.. जातीय...

जातीय जनगणना पर BJP का तेवर नरम, डिप्टी सीएम रेणु देवी बोलीं.. जातीय जनगणना के लिए बिहार सरकार स्वतंत्र

14-Aug-2021 12:44 PM

PATNA : जातीय जनगणना के मसले पर बीजेपी और जेडीयू के बीच बढ़ी दूरी अब रंग दिखाने लगी है. बीजेपी के तेवर और जातीय जनगणना के सवाल पर धीरे-धीरे नरम पड़ने लगे हैं. बिहार की डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता रेणु देवी ने जातीय जनगणना को लेकर बड़ा बयान दिया है. रेणु देवी ने कहा है कि जिस तरह कर्नाटक और उड़ीसा में जातीय जनगणना कराई गई. उस तरह बिहार भी इसके लिए स्वतंत्र है. लेकिन केंद्र सरकार का फैसला, इस मामले में बिल्कुल स्पष्ट है कि वह जातीय जनगणना नहीं कराने जा रही.


दरअसल आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम रेणु देवी फरियादियों से मुलाकात कर रही थी. इसी दौरान मीडिया ने उनसे जातीय जनगणना को लेकर सवाल किया. डिप्टी सीएम रेणु देवी से जब यह पूछा गया कि तेजस्वी यादव जातीय जनगणना के मसले पर धरना देने की बात कर रहे हैं. तब रेणु देवी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जातीय जनगणना को लेकर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है. लेकिन अगर कर्नाटक और उड़ीसा जैसे राज्यों में जातीय जनगणना कराई गई है तो इसके लिए लोग स्वतंत्र हैं.


मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा कि "अपना-अपना क्षेत्र लोगों के लिए फ्री है. उनकी जो इच्छा होगी, वे करेंगे. उनकी जो मंशा होगी, वो करेंगे. बीजेपी केंद्र में कहती है कि जातिगत जनगणन नहीं हो. लेकिन और भी जो राज्य हैं. जैसे केरल और ओडिशा ने अपना अलग जनगणना किया. तो आप भी स्वतंत्र है."