Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
31-Oct-2023 09:25 PM
By First Bihar
BAGAHA: बगहा के रामनगर में राम कथा में श्रीरामभद्राचार्य ने जातीय गणना को लेकर जमकर हमला बोला है। नीतीश और तेजस्वी को कोसा जाति में बांटकर हिंदू समाज को कमजोर की गयी जाति की राजनीति करने वालों को नहीं मिलेगा वोट जो राम और कृष्ण की बात करेगा वही देश पर राज करेगा।
बगहा के रामनगर में जगत गुरु श्रीरामभद्राचार्य ने राम कथा के दौरान नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। बिहार में हुए जातीय गणना पर हमला बोलते हुए जगत गुरु ने कहा कि बिहार में जाति के आधार पर गणना कराके नीतीश कुमार ने हिंदुओं में भेद डालने की षड्यंत्र की नीति अपनाई हैं। अब इन्हें कौन समझाए कि नीतीश जी और तेजस्वी बाबू ऐसी गलती न करो। इस देश को जाति के आधार पर मत बांटो। यह जात के आधार पर नहीं बंटेगा अब तो जो काम करेगा उसी को वोट मिलेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नोट करो जो राम कृष्ण की बात करेगा वही भारत पर राज करेगा।
बता दें कि रामनगर में आज से जगत गुरु श्रीरामभद्राचार्य की नौ दिवसीय राम कथा की शुरुआत हुई। पहले दिन ही आज बिहार सरकार पर निशाना साधा गया। जगत गुरु ने नीतीश और तेजस्वी को जातीय गणना को लेकर कोसा। कहा कि जाति में बांटकर हिन्दूओं को कमजोर किया जा रहा है। जाति की राजनीति करने वालों को वोट नहीं मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इस देश को जात के आधार पर नहीं बांटना चाहिए यह देश जात के आधार पर कभी नहीं बंटेगा। जात के आधार पर किसी को वोट नहीं मिलने वाला। बिहार में खुल्लेआम जाति के आधार पर जनगणना कराकर हिन्दुओं में भेद डालने की नीति षडयंत्र की नीति अपनाई गयी कितना घिनौना हो गया। कितना बुरा हुआ यह अब कौन समझावे कि नीतीश जी और तेजस्वी बाबू को कि ऐसी गलती मत करों इस देश को जात के आधार पर मत बातों बेटा और ना ही यह देश जाति के आधार पर बटेगा। जाति के आधार पर वोट किसी को नहीं मिलेगा अब तो जो काम करेगा उसको वोट मिलेगा। जो राम और कृष्ण की बात करेगा वो भारत पर राज करेगा।