ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / जातीय जनगणना को लेकर JDU और RJD आ रहे करीब, कांग्रेस भी देगी...

जातीय जनगणना को लेकर JDU और RJD आ रहे करीब, कांग्रेस भी देगी नीतीश का साथ

08-Jan-2022 03:19 PM

PATNA : बिहार में जातीय जनगणना को लेकर एक बार फिर सियासत गर्म हो गई है. इस मुद्दे पर बीजेपी जहां एक ओर अलग स्टैंड बनाई हुई है वहीं जेडीयू और राजद इस पर एकमत हैं. अब कांग्रेस ने भी इस पर बयान दिया है. कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि हम सब नीतीश कुमार के साथ मिलकर जातीय जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री से मुलाकात किये थे. 


विधानसभा में भी दो बार यह सर्वसम्मति से पास हुआ है. सभी पार्टियों ने इस पर सहमति दी है. उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि हम फिर से सर्वदलीय बैठक करेंगे. लेकिन बीजेपी इसको लगातार टाल रही है. अजीत शर्मा ने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती कि जातीय जनगणना का क्रेडिट नीतीश कुमार को मिले. 


मैं नीतीश कुमार से कहना चाहूँगा कि वह इस मुद्दे पर आगे आये हम सब उनके साथ हैं. कांग्रेस सड़क से सदन तक हर मुद्दे पर जेडीयू के साथ है, नीतीश कुमार के साथ है. अगर बीजेपी साथ नहीं देती है तो हम उनका साथ देंगे. बिहार में विशेष राज्य का मुद्दा हो, या शिक्षा का या फिर जातीय जनगणना का, बिहार के विकास के लिए हम सब नीतीश सरकार के साथ हैं. 


बता दें कि बिहार में जातीय जनगणना के मुद्दे पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का गुरुवार को बड़ा बयान सामने आया है. जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार को साथ में सरकार बनाने का इशारा दिया है. उन्होंने कहा कि जनगणना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राजद खड़ा रहेगा. 


जगदानंद ने कहा कि नीतीश के सहयोगी दल जनगणना पर अलग-अलग राय रख रहे हैं, जो मंत्री नीतीश की नीति का समर्थन नहीं करते हैं, उसे उन्हें हटा देना चाहिए. जनगणना के मुद्दे पर सरकार पर कोई असर पड़ता है तो राजद साथ खड़ा होगा, राजद हमेशा कहता है कि आपके साथ हम लोग हैं. वहीं जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने जगदानंद के बयान का समर्थन किया था.