ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / ‘जातीय गणना में नीतीश ने MY समीकरण को साधा’ सम्राट बोले- राबड़ी, तेजस्वी,...

‘जातीय गणना में नीतीश ने MY समीकरण को साधा’ सम्राट बोले- राबड़ी, तेजस्वी, तेजप्रताप और मीसा को मिला लालू का आरक्षण

05-Oct-2023 04:29 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले कैलाशपति मिश्र की 100 जयंती के मौके पर पटना के बापू सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस जयंती समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बिहार के कई सांसद और विधायक शामिल हो रहे हैं। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला।


सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू के दबाव में आकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय गणना में MY समीकरण को बढ़ाने का काम किया है। लालू यादव किसी और को कुछ भी नहीं दे सकते हैं। उन्होंने सिर्फ राबड़ी देवी, तेजप्रताप, तेजस्वी यादव और बेटी मीसा भारती को आरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो ने पहला आरक्षण अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाकर दिया। फिर बेटे तेजप्रताप यादव और तेजस्वी को मंत्री बनाकर दिया। वहीं बेटी मीसा भारती को राज्यसभा का सदस्य बनाकर आरक्षण का लाभ दिया।


सम्राट ने जातीय सर्वे पर तंज करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसमें ऐसी कोई जाति नहीं है जिसकी आबादी नहीं घटी हो। बढ़ी है तो सिर्फ यादवों और मुसलमानों की आबादी, क्योंकि लालू के दबाव में नीतीश कुमार ने जातीय गणना में मुस्लिम-यादव समीकरण को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 में से 40 सीटों पर बीजेपी की जीत तय है। 2025 में बिहार में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। इस मौके पर सम्राट ने कैलाशपति मिश्र की आदमकद प्रतिमा लगाने का भी एलान किया।