ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / जातीय जनगणना पर सीएम नीतीश ने किया बड़ा ऐलान, तेजस्वी ने कहा.. किस...

जातीय जनगणना पर सीएम नीतीश ने किया बड़ा ऐलान, तेजस्वी ने कहा.. किस डर से बैठक नहीं बुला रहे हैं

14-Feb-2022 04:14 PM

PATNA : जातीय जनगणना का मुद्दा एक बार फिर से जोर पकड़ रहा है. आज मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम के बाद सीएम नीतीश ने इस बात का ऐलान किया कि बिहार में जल्द ही जातिगत जनगणना कराई जाएगी. बिहार सरकार इसके लिए तैयार है. इसको लेकर बातचीत चल रही है और जल्द ही इसपर सर्वदलीय बैठक की जाएगी. इससे किसी भी जाती की उपेक्षा नहीं होगी.


नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना को लेकर कई चीजें रुकी हुई थी. जिसपर अब तेजी से काम होगा. आपस में बातचीत होगी. सब लोग मन बना लिए हैं. केंद्र से भी कह दिए हैं कि हम लोग अपने तरीके से जनगणना करायेंगे. नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने पहले ही स्पष्ट किया था कि राज्य आधारित जनगणना करने का विकल्प खुला है. 


बता दें कि इसको लेकर आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर दिया है. तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना कराने में हो रही देरी को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने लिखा है कि जातीय जनगणना को लेकर अगस्त में PM से मिले. सितंबर में केंद्र ने जातीय जनगणना से मना किया. अक्टूबर में CM ने कहा जल्दी ही सर्वदलीय बैठक बुलायेंगे. दिसंबर में हमने CM से बैठक बुलाने की याद दिलाई, पुनःआग्रह किया. पता नहीं अब 5 महीनों बाद भी नीतीश जी किस डर से बैठक नहीं बुला पा रहे है?




इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि  "जब हम कुंवारे थे, तभी सीएम नीतीश ने कहा था कि इस संबंध में बातचीत करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे. अब मेरी शादी भी हो गई, मेरा हनीमून भी हो गया. लेकिन बैठक अब तक नहीं हुई. ऐसे में सवाल है कि वो बैठक कब कराएंगे?"