ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / जातिगत जनगणना को लेकर तेजस्वी ने बीजेपी को घेरा, कहा..जाति के बिना बिहार...

जातिगत जनगणना को लेकर तेजस्वी ने बीजेपी को घेरा, कहा..जाति के बिना बिहार में कोई जनगणना नहीं होने देंगे

04-May-2022 12:48 PM

PATNA : बिहार में एक बार फिर जातिगत जनगणना को लेकर सियासत तेज हो गई है। तेजस्वी यादव ने जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर घेरने की कोशिश की है। तेजस्वी ने कहा है कि बिना जाति के बिहार में कोई जनगणना नहीं होने देंगे। तेजस्वी ने ट्वीट कर जातिगत जनगणना के मुद्दे पर बीजेपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पर हमला बोला है।


तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा घोर न्याय विरोधी पार्टी है। बिहार विधानसभा से जातिगत जनगणना कराने का हमारा प्रस्ताव दो बार सर्वसम्मति से पारित हो चुका है। तेजस्वी यादव ने नित्यानंद राय पर हमला करते हुए लिखा है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राय ने लिखित में जातिगत जनगणना कराने से मना कर दिया है। बिना इसके बिहार में कोई जनगणना नहीं होनें देंगे।


बता दें कि जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के सभी दलों का एक संयुक्त प्रतिनिधि मंडल प्रधानमंत्री से मुलाकात कर चुका है। अन्य दलों के साथ साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार में जातिगत जनगणना कराने की बात कही थी। इसके लिए बिहार में दोनों ही सदनों से प्रस्ताव भी पारित हो चुका है। 


news image