मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
20-Nov-2022 05:57 PM
PATNA: आने वाले पांच दिसंबर को बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दलों ने अपना जोर लगा दिया है। एक तरफ जहां जेडीयू कुढ़नी में भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करने का दावा किया है तो वहीं बीजेपी ने का दावा है कि इस बार कुढ़नी में कमल खिलना तय है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा है कि आने वाले समय में बिहार में जाति की राजनीति करने वाले लोगों की दुकानदारी बंद हो जाएगी और ऐसे लोगों की जमानत तक नहीं बचने वाली है।
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि कुढ़नी उपचुनाव में बीजेपी अच्छे बहुमत से जीतने जा रही है। अपराध और भ्रष्टाचार के विरोध में वहां का जनादेश आने जा रहा है। इस दौरान उन्होंने वीआईपी की तरफ से कुढ़नी में भूमिहार जाति से उम्मीदवार उतारने पर जोरदार हमला बोला। विजय सिन्हा ने कहा है कि जाति की राजनीति करने वाले किसी भी जाति के लोगों को कोई लाभ नहीं पहुंचा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जाति की राजनीति करने वाले लोगों की दुकानदारी बंद हो जाएगी। जो लोग जाति नहीं बल्कि जमात की बात करेंगे और सबके विकास की बात करेंगे उन लोगों की ही राजनीति चमकेगी। जो जाति की राजनीति करने वाले दल और परिवारवाद के बल पर सत्ता को हासिल करने वाले लोग हैं, उनकी चुनाव में जमानत नहीं बचेगी।