ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत

जसप्रीत बुमराह- संजना गणेशन के घर आया नन्हा मेहमान, रामायण के इस ख़ास किरदार के नाम पर किया नामकरण

04-Sep-2023 03:35 PM

By First Bihar

DESK : क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के घर लड़के का जन्म हुआ है।  उनकी पत्नी संजना गणेशन ने सोमवार की सुबह एक लड़के को जन्म दिया।इसकी खबर खुद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर करके दी। जिसके सोशल मीडिया में आयी जानकारी में यह बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम 'अंगद' रखा है। 


मालूम हो कि,तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घर में बच्चे के पैदा होने की खुशी में एशिया कप 2023 का दौरा बीच में छोड़कर अपने घर मुंबई वापस लौट आए हैं और वह पत्नी के साथ अस्पताल में मौजूद है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज नेपाल के साथ खेले जाने वाले आज एशिया कप में भारत के दूसरे मैच में भारतीय टीम के साथ नहीं है और उनके स्थान पर मोहम्मद शमी या मौका दिया गया है। 


जानकारी के अनुसार,तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीम प्रबंधन से दो से तीन दिनों की छुट्टी मांगी थी, ताकि वह बच्चों के जन्म के समय अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहें। इसके बाद  जसप्रीत बुमराह टीम के साथ जुड़ जाएंगे और वह सुपर 4 में होने वाले मैचों में टीम इंडिया के साथ खेलने को तैयार रहेंगे। इससे पहले बुमराह काफी लंबे समय के बाद टीम में वापसी किए थे।