Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
03-Mar-2021 01:23 PM
DESK : इंडिया और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच तेज गेंदबाज जसप्रीत बुम्राह ने दोनों टीम के बीच होने वाले आखिरी और चौथे मैच से खुद को बाहर कर लिया हैं. हालाँकि पहले ये खबरें थी कि उन्होंने अपने कुछ निजी कारणों के वजह से ये फैसला लिया हैं जिसके बाद अब खबर है कि बुम्राह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने छुट्टी ली है.
इस खबर के सामने आते ही भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जसप्रीत बुमराह कि सोशल मीडिया पर खिंचाई करने की कोशिश की, लेकिन युवराज का यह दांव उनपर ही भारी पड़ गया. जसप्रीत बुमराह के मजे लेने के चक्कर में युवराज सिंह खुद ही सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गए.
आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह जल्द ही शादी करने वाले हैं. बुमराह ने शादी की तैयारियों के लिए ही टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच से हटने का फैसला किया. बुमराह ने हाल ही में अपनी एक फोटो ट्विटर पर शेयर की, जिसमें वह अकेले बैठे कुछ सोचते हुए नजर आ रहे हैं. बुम्राह के इस फोटो पर युवराज सिंह ने मजेदार कमेंट किया. युवराज सिंह ने जसप्रीत बुमराह को उनकी शादी को लेकर ट्रोल किया. युवराज सिंह ने बुमराह की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'पोछा मारूं या पहले झाड़ू?'
अब युवराज सिंह जसप्रीत बुमराह के मजे लेने के चक्कर में खुद ही ट्विटर पर बुरी तरीके से ट्रोल हो गए. युवराज सिंह के इस कमेंट पर एक फैन ने उनसे पूछा कि युवी पाजी आपको शादी का इन्विटेशन मिला क्या? इसके बाद कई लोगों ने युवराज सिंह को ट्रोल करना शुरू कर दिया.
बता दें कि टेस्ट सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 12 मार्च से पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. बुमराह को टी-20 सीरीज से भी आराम दिया गया है. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज 23 मार्च से शुरू होगी. रिपोर्ट के अनुसार बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं.