ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / जपला-हैदरनगर रेलवे स्टेशन के बीच दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी, तीन घंटे...

जपला-हैदरनगर रेलवे स्टेशन के बीच दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी, तीन घंटे तक आवागमन रहा बाधित

02-Mar-2022 02:51 PM

JHARKHAND: रेलवे कर्मियों की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा टला। पलामू के जपला-हैदरनगर रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी का कुछ डिब्बा हैदरनगर रेलवे स्टेशन के पहले बहेरा गांव के पास कट गया। डाउन लाइन में मालगाड़ी संख्या 31393 दो भाग में बंट गयी। 


इंजन से जुड़ा अन्य डिब्बे को लेकर आगे बढ़ती रही लेकिन तभी रेलकर्मियों की नजर उस पर गयी। कर्मचारियों ने अपनी सूझ-बूझ से काम लिया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। ड्राइवर को इसकी सूचना दी गयी जिसके बाद मालगाड़ी को हैदरनगर के रेलवे क्रॉसिंग संख्या 50 बी के पास ट्रेन को रुकवाया गया। 


हैदरनगर रेलवे स्टेशन अधीक्षक मो.सलाहुद्दीन खान ने बताया कि मालगाड़ी का कुछ डिब्बा हैदरनगर रेलवे स्टेशन से पहले ही कट गया। जिसके बाद रेलवे स्टेशन के कर्मियों ने किसी तरह गाड़ी को रुकवाया। जिससे बड़े हादसे तो टाला जा सका। घटना सुबह 6 बजकर 40 मिनट की है। मालगाड़ी की सभी डिब्बों को फिर से जोड़ा गया जिसके बद तीन घंटे बाद यानी 9 बजकर 30 मिनट पर मालगाड़ी को गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया।