छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
08-Jul-2022 07:06 PM
PATNA : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या की निंदा करते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि भारत और जापान के संबंधों को सुदृढ़ बनाने में शिंजो आबे की बड़ी भूमिका रही है। वे भारत के सच्चे दोस्त थे और भारत से उनका विशेष लगाव था।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि साल 2018 में जब वे जापान गए थे तो उस समय शिंजो आबे जापान के प्रधानमंत्री थे। 19 फरवरी 2018 को शिंजो आबे से मुलाकात हुयी थी। सीएम ने कहा है कि शिंजो आबे को बिहार की विशेष समझ थी। उनसे मुलाकात के दौरान देश से संबंधित कई मुद्दों पर उनसे चर्चा हुई थी।
बता दें कि शुक्रवार की सुबह नारा शहर में शिंजो आबे को उस समय गोली मारी गई जब वह अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे। हमलावर ने शॉट गन से आबे के सीने में दो गलियां दाग दी थी। गोली लगने के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था।