ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन, भाषण के दौरान मारी गई थी गोली

08-Jul-2022 02:28 PM

DESK : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली लगने से मौत हो गई है. नारा शहर में उन पर एक शख्स ने पीछे से गोली चला दी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन आबे मौत को मात नहीं दे सके. आबे की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है.


बता दें कि शुक्रवार की सुबह नारा शहर में शिंजो आबे को उस समय गोली मारी गई जब वह अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे. हमलावर ने शॉट गन से आबे को पीछे से गोली मारी. उनके सीने में दो गली लगी. गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली लगने पर दुःख जताया था. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि "मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं. हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं."


बता दें कि शिंजे आबे को गोली मारने वाला हत्यारा पकड़ा जा चुका है. उसे हमले के तुरंत बाद घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया था. जापान की पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने बताया कि वह शिंजो आबे की जान लेना चाहता था क्योंकि वह कई बातों को लेकर शिंजो से संतुष्ट नहीं था.