छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
09-Jul-2022 07:52 AM
PATNA : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर बिहार में राजकीय शोक की घोषणा की गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी जापान यात्रा के दौरान शिंजो आबे से मुलाकात कर चुके थे और उनसे काफी प्रभावित इसी को देखते हुए अब नीतीश सरकार ने राजकीय शोक की घोषणा की है. इसके पहले केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने भी इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है.
राज्य सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की तरफ से जो अधिसूचना जारी की गई है, उसके मुताबिक जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन को देखते हुए भारत सरकार ने राष्ट्रीय शोक घोषित किया. जिसके बाद राज्य सरकार ने भी आज यानी 9 जुलाई को राजकीय शोक मनाने का फैसला किया गया है. सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. इसके अलावा कोई भी राजकीय समारोह सरकारी कार्यक्रम जो मनोरंजन से जुड़ा हुआ हो, वह आयोजित नहीं होगा.
आपको बता दें, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की कल गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. एक सभा के दौरान वे भाषण दे रहे थे. इसी दौरान पीछे से किसी अज्ञात अपराधी ने उन्हें गोली मार दी. थोड़ी ही देर बाद शिंजो आबे ने दम तोड़ दिया.