ब्रेकिंग न्यूज़

गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई मुजफ्फरपुर में JDU नेता के भाई से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी

Home / news / JAP नेता मनोहर यादव आज RJD में होंगे शामिल, तेजस्वी का हाथ करेंगे...

JAP नेता मनोहर यादव आज RJD में होंगे शामिल, तेजस्वी का हाथ करेंगे मजबूत

07-Sep-2021 09:24 AM

PATNA : जन अधिकार पार्टी के नेता और पूर्व सांसद पप्पू यादव के मजबूत साथियों में गिने जाने वाले मनोहर यादव आज आरजेडी का दामन थामने जा रहे हैं। खगड़िया के पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव आज पार्टी की सदस्यता लेंगे। उनके साथ खगड़िया की नगर सभापति सीता कुमारी भी आरजेडी का दामन थामेंगी। प्रदेश कमेटी कार्यालय में दोपहर 1 बजे मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।


प्रदेश आरजेडी कार्यालय में आयोजित इस मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी खुद मौजूद रहेंगे। मनोहर यादव खगड़िया के इलाके में अपना मजबूत जनाधार रखते हैं। पप्पू यादव के सबसे मजबूत नेताओं में उनकी गिनती होती रही है। वह खगड़िया से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें जीत हासिल नहीं हो पाई थी। मनोहर यादव के आरजेडी में शामिल होने से तेजस्वी यादव का हाथ इस पूरे इलाके में मजबूत होगा।  


मनोहर कुमार यादव आज हजारों की संख्या में अपने समर्थकों के साथ आरजेडी में शामिल होंगे पंचायत चुनाव के पहले तेजस्वी यादव की तरफ से यह बड़ा स्ट्रोक माना जा रहा है मनोहर यादव ने कहा है कि वह तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे