ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल

Home / news / JAP ने सरकार पर बोला हमला, पप्‍पू यादव को जेल भेजना राजनीतिक साजिश:...

JAP ने सरकार पर बोला हमला, पप्‍पू यादव को जेल भेजना राजनीतिक साजिश: राजू दानवीर

26-Aug-2021 07:23 PM

PATNA: JAP सुप्रीमों पप्पू यादव की रिहाई को लेकर राजू दानवीर ने सरकार को घेरते हुए कहा कि गरीबों के मसीहा पप्पू यादव को राजनीतिक साजिश के तहत जेल भेजा गया है। अब उन्हें जेल से निकलने से झूठा षडयंत्र नहीं रोक सकता। 


कोरोनाकाल में लोगों की सेवा करने वाले  जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव के जेल गये आज 106 दिन हो गए। जिन्‍हें बेल टूटने के मामले में जेल भेजा गया था। अब उनकी रिहाई को लेकर जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्‍यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि पप्‍पू यादव को सरकार ने अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए जानबूझ कर जेल में रखा है।


राजू दानवीर ने कहा कि आज बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं लेकिन बिहार की सरकार और विपक्ष के लिए ये कोई मुद्दा नहीं है। कोरोना काल के मृतकों को आज तक मुआवजा नहीं मिला। प्रदेश में अपराधियों का तांडव जारी है। ऐसी कई नाकामियों को छुपाने के लिए जामनती धारा में भी पप्‍पू यादव को जेल में रखना गहरी राजनीतिक साजिश है। लेकिन यह झूठा षड्यंत्र, गरीबों के मसीहा पप्पू यादव जी को निकलने से नहीं रोक सकता।


दानवीर ने कहा कि कोरोना काल में जब सरकार का नामोनिशान नहीं था। सरकार के लोग एंबुलेंस चोरी कर रहे थे। ऑक्‍सीजन की कालाबाजारी हो रही थी। दवाओं को आम आदमी की पहुंच से दूर कर दिया गया। उस वक्‍त जनता हताश और निराश थी, जिसकी तस्‍वीर दुनिया ने देखी। उस वक्‍त पप्‍पू यादव ने लोगों की सेवा की और सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाने का काम किया। 


इसलिए जानबूझ कर प्रदेश की सरकार ने उन्‍हें जेल भेज दिया। उनके जेल जाने के बाद जलप्रलय, अपराधियों का तांडव जारी है। कोरोना से उजड़े परिवारों को कोई सहायता नहीं मिली। कहीं यह सवाल न उठा, न बवाल मचा। आज भले रोड शो की लड़ाई, घर की लड़ाई मुद्दा है, मगर इन जालिम नेताओं के लिए जनता का शोषण कोई मसला नहीं। यही वजह है कि शोषण के बाद भी आम जनता की आवाज दबी हुई है। ऐसे में जनता को भी अपने मसीहा पप्‍पू यादव का इंतजार है। लेकिन षड्यंत्रकारियों को समझ लेना चाहिए कि सच झुक सकता है, परास्‍त नहीं।