ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / news / विपक्षी दलों से JAP की अपील, कहा- लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुट होकर...

विपक्षी दलों से JAP की अपील, कहा- लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुट होकर लड़नी होगी लड़ाई

10-Apr-2023 06:56 PM

By First Bihar

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा है कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ तमाम विपक्षी दलों को एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है, तभी देश में लोकतंत्र बचेगा और संविधान की रक्षा हो सकेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपति मित्रों के हितों में काम करते हुए देश की आर्थिक और सामरिक शक्ति को कमजोर करने में लगी हुई है। इसके लिए यह सरकार संविधान और लोकतंत्र को भी ताक पर रखने में बाज नहीं आती है, जो इस देश की आत्मा है। इस जनविरोधी और देश विरोधी सरकार के खिलाफ 2024 में मजबूत लड़ाई के लिए तमाम विपक्षी पार्टियों को एकजुट होकर संघर्ष का बिगुल फूंक ना होगा, नहीं तो आने वाली पीढ़ियां कभी माफ नहीं करेगी। 


दरअसल, जाप नेता राजू दानवीर सोमवार को हिलसा के नवगढ़ा पहुंचे थे, जहां उन्होंने भीषण सड़क हादसे में मौत के शिकार हुए युवक के पिता रोहण कुमार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर दानवीर ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा। दानवीर ने कहा कि 2014 के वर्षों में शुरू हुआ भाजपा का शासन आज देश की जनता और संविधान व लोकतंत्र के लिए नासूर बन गया है। हालात यह है कि लोगों की बेरोजगारी चरम पर है। महंगाई से सभी त्रस्त हैं। अस्पतालों की समुचित व्यवस्था नहीं है। व्यापारी और किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं है।


राजू दानवीर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार इन सब जरूरी मुद्दों के इतर अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचा रहे हैं और देश की संपत्ति को बर्बाद कर रहे हैं। दूसरी तरफ जब उनसे कोई इन मामलों को लेकर सवाल पूछता है तो उन्हें खामोश करने के लिए सरकार की तमाम एजेंसियों का दुरुपयोग किया जाता है। वही जनता को भ्रम आने के लिए जाति धर्म के झगड़े को हवा दी जाती है। इस पर पीएम का एक बयान ना आना धार्मिक और जातीय उन्माद को स्वीकृति देने वाला है। ऐसे में जब देश और दुनिया विकास और तकनीक के क्षेत्र में तरक्की कर रही है। तब हमारा गौरवशाली देश भारत आज भी धार्मिक और जातिगत उन्माद की ज्वाला में झोंक दिया जा रहा है। वह भी उनके द्वारा, जिन्हें जनता ने जनादेश देकर भरोसा जताया था। उस भरोसे का आज गला घोट दिया गया है। 


दानवीर ने कहा कि इसलिए आज तमाम विपक्षी पार्टियों को एक होकर मजबूती से देशहित और जनहित में साता ने की जरूरत को महसूस कर रहा है। 2024 का चुनाव नजदीक है अगर अभी साथ नहीं आए तो इतिहास और देश की जनता विपक्षी दलों को कभी माफ नहीं करने वाली है।


news image