मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
22-Jul-2022 06:12 PM
PATNA : पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी 23 जुलाई को राज्यव्यापी धरना देगी। बढ़ती महंगाई, अग्निवीर योजना और खाद्य पदार्थों पर बढ़ाई गई GST के खिलाफ जाप कार्यकर्ता अपनी आवाज बुलंद करेंगे। जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने शनिवार को आयोजित होनेवाले राज्यव्यापी महाधरना को लेकर कहा कि JAP पूरी मजबूती के साथ राज्यव्यापी महाधरना देगी। धरना को सफल बनाने में जन अधिकार युवा परिषद के साथी पूरी तरह से तैयार हैं।
राजू दानवीर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जनता को महंगाई से राहत दिलाने का वादा कर सत्ता हासिल की, लेकिन आज तक महंगाई कम करना तो दूर की बात है, सरकार महंगाई पर अंकुश तक लगाने में विफल रही है। पेट्रोल-डीजल से लेकर रोजाना इस्तेमाल में आने वाली वस्तुओं की बढ़ी हुई कीमत ने आम जनता को परेशान कर दिया है। नतीजातन केंद्र की सरकार में पहले लोगों की थाली से दाल-सब्जी गायब हुए और अब दूध-दही भी छीनने का काम तथाकथित राष्ट्रवादी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक हालत लगातार बिगड़ रही हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 80 तक गिर गया है। लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता ही नहीं है। इस वजह से देश लगातार श्रीलंका जैसे हालात की ओर बढ़ रहा हैं। राम-राम जप कर देश की जनता का राम नाम सत्य करने में केंद्र सरकार लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि भारत की सेना देश का अभिमान है, जिसने कई लड़ाईयां जीती और देश को दुश्मनों से सुरक्षित रखा है। मगर आज वन नेशन वन पेंशन की बात करने वाली सरकार ने सेना का मनोबल तोड़ने के लिए अग्निवीर जैसी योजना को लागू कर रही है। उसमें भी अब जाति पूछी जा रही है। क्या सरकार आरएसएस की सेना बना रही है? आज तक तो सेना में भर्ती के लिए जाति कभी नहीं पूछी गई, फिर आज इसे लागू कर सरकार सेना के मनोबल को तोड़ने का काम कर रही है, जबकि पड़ोसी मुल्क चीन लगातार हमारी सीमा पर दबिश बना रहा है।
दानवीर ने बिहार में निजी कंपनियों द्वारा लगाए गए प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर भी राज्य सरकार को घेरा और कहा कि बिजली के निजीकरण के बाद निजी कंपनियां जनता का दोहन कर रही हैं। प्रीपेड मीटर ने जनता के ऊपर बोझ बन गई है, जिसमें उनसे पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं और जब मीटर से पैसे खत्म हो जाते हैं, तब उनकी बिजली काट दी जाती है। इससे लोगों को खूब परेशानी हो रही है। इसलिए राज्य सरकार प्रीपेड मीटर को हटाए और इस समस्या का समाधान करे। इन सब मांगों को लेकर जन अधिकार पार्टी अपना विरोध दर्ज कराने के लिए राजधानी पटना समेत प्रदेशभर में महाधरना दे रही है।