ब्रेकिंग न्यूज़

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे

Home / news / JAP का राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन, पप्पू यादव ने पूछा - सांप्रदायिकता से लड़ने...

JAP का राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन, पप्पू यादव ने पूछा - सांप्रदायिकता से लड़ने वाले नीतीश, आज क्यों RSS से हाथ मिला रहे हैं

26-Sep-2019 07:30 PM

PATNA : सीएम नीतीश और आरएसएस स्वयंसेवकों की सीक्रेट मीटिंग को लेकर एक बार फिर से राजनीति माहौल बदल गया है. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने राजधानी में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और राज्य सरकार के ऊपर जमकर हमला बोला. पूर्व सांसद ने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए पूछा कि सांप्रदायिकता से लड़ने वाले, आज क्यों RSS से हाथ मिला रहे हैं. 

पप्‍पू यादव ने कहा कि मोदी की सरकार में चिन्मयानंद मामले में उल्टे पीड़िता को फंसाया जा रहा है. यह शर्मानक है कि झूठे केस में फंसा कर उसे जेल भेजा गया है. पप्पू यादव ने कहा कि ऐसा लगता है कि देश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा खोखला है. देश में भाजपा की ओर से नफरत और समाज को बांटने का काम हो रहा है. देश में महंगाई अपनी चरम सीमा पर है और पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका जाकर ट्रंप  का चुनाव प्रचार कर रहे हैं. 

गर्दनीबाग में आयोजित एकदिवसीय धरने में शामिल पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में एक बार फिर से उन्‍माद और नफरत की राजनीति को बीजेपी बढ़ावा दे रही है. नीतीश कुमार सत्ता के मोह में चुप हैं. हम उनसे पूछना चाहते हैं कि उनके सांप्रदायिकता से लड़ने के संकल्प का क्या हुआ, जो नीतीश आज आरएसएस से मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान मे बढती महंगाई, बिजली के दरों में बढ़ोतरी, बेटियों पर अत्याचार तथा बाढ़ और सुखाड़ के राहत कार्यों में कोताही के खिलाफ 13 अक्टूबर से साइकिल यात्रा शुरुआत की जाएगी.