ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बुरे फंसे JAP प्रमुख पप्पू यादव: बिना अनुमति के बंद कमरे में कर...

बुरे फंसे JAP प्रमुख पप्पू यादव: बिना अनुमति के बंद कमरे में कर रहे थे सभा, जिला प्रशासन ने थाने में दर्ज करा दिया केस

18-Mar-2024 11:26 AM

By Tahsin Ali

PURNEA: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की परेशानियां बढ़ती दिख रही हैं। पूर्णिया में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पप्पू यादव और उनके एक समर्थक के खिलाफ दर्ज हुआ है। पप्पू यादव और उनके समर्थक पर बिना अनुमति के चुनावी पोस्टर लगाकर जनसभा करने का आरोप है। कसबा थाने में केस दर्ज कराया गया है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जो मतगणना तक रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह की सभा करने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होती है हालांकि पूर्व सांसद पप्पू यादव कसबा थाना क्षेत्र के कॉलेज मैदान के पास अपने एक समर्थक के घर में एक बड़े से हॉल के भीतर सभा कर रहे थे और वहां बैनर-पोस्टर भी लगाए गए थे।


जाप सुप्रीमो पप्पू यादव द्वारा बिना अनुमति के सभा करने की जानकारी जिला प्रशासन को मिल गई। जिसके बाद डीएम सह जिला निर्वाची पदाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अरुण कुमार सरदार, नगर परिषद कसबा के कार्यपालक पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार, सीओ रीता कुमारी शामिल रहीं।


अधिकारियों की टीम की जांच में जनसभा की फोटो और वीडियो सही पाया गया। जिसके बाद आचार संहिता उल्लंघन मामले में पप्पू यादव समेत उनके एक अन्य समर्थक पप्पू चौरसिया के खिलाफ कसबा थाना में केस दर्ज कराया गया है।


news image