नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली
06-Nov-2022 02:11 PM
PATNA: बिहार की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ गए। गोपालगंज सीट से बीजेपी उम्मीदवार कुसुम देवी ने कांटे की टक्कर में आरजेडी के मोहन गुप्ता को शिकस्त दे दी जबकि मोकामा सीट से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने जीत हासिल की है। मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने करीब 16 हजार वोट से बीजेपी की सोनम देवी को हराया। मोकामा में बीजेपी ने पहली बार चुनाव लड़ा जिसमें बीजेपी उम्मीदवार को 60 हजार से अधिक वोट मिले है। बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि गोपालगंज और मोकामा की जनता ने लालू-नीतीश के सात दलों के महागठबंधन को नकार दिया है। उन्होंने कहा है कि दोनों ही जगहों पर जेडीयू का आधार वोट खिसका है। सुशील मोदी ने कहा है कि मोकामा की जीत अनंत सिंह की जीत है ना कि तेजस्वी यादव की।
सुशील मोदी ने कहा है कि गोपालगंज और मोकामा की जनता ने लालू और नीतीश कुमार के गठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया है। मोकामा में नीलम देवी की जीत लालू और नीतीश की जीत नहीं है बल्कि अनंत सिंह की जीत है। उन्होंने कहा कि मोकामा में हुए सात चुनावों में या तो अनंत सिंह के बड़े भाई दिलीप सिंह जीते या वे खुद जीते, चाहे पार्टी कोई भी रही हो। पिछले विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह ने जेडीयू को 35 हजार वोटों से हराया था और इस बार नीतीश कुमार से साथ होने के बावजूद हार का अंतर काफी कम रहा। बीजेपी पहली बार मोकामा से चुनाव लड़ रही थी इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी 60 हजार से अधिक वोट लाने में सफल रही।
वहीं उन्होंने गोपालगंज में बीजेपी की जीत पर कहा कि बीजेपी के आधार वोट में सेंधमारी की कोशिश की जा रही थी लेकिन चाहे मोकामा हो या गोपालगंज दोनों जगहों से जेडीयू का आधार वोट खिसक गया है। मतदाताओं ने एकजुट होकर बीजेपी को वोट देने का काम किया है। बिहार की जनता ने दोनों जगहों पर नीतीश और लालू के गठबंधन को नकार दिया है। सुशील मोदी ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों की जनता को धन्यवाद दिया है। सुशील मोदी ने कहा है कि मोकामा में हर बार अनंत सिंह की जीत होती रही है, इसलिए आरजेडी यह अहंकार न रखे कि यह जीत उसके कारण हुई है।