Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
05-Mar-2023 04:44 PM
By First Bihar
SAHARSA: नीतीश से नाता तोड़ नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा घूम-घूम कर लोगों को सरकार की नाकामी बता रहे हैं। विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकले कुशवाहा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। सहरसा पहुंचे कुशवाहा ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ बिहार की बागडोर नीतीश कुमार के हाथों में सौंपी थी, उसपर नीतीश खरे नहीं उतरे। नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार में जंगलराज लाने की तैयारी कर रहे हैं।
दरअसल, RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष नई पार्टी बनाने के बाद विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकले हैं और विभिन्न जिलों का दौरा कर वहां की जनता को नीतीश सरकार की नाकामियों की जानकारी दे रहे हैं। विरासत बचाओ नमन यात्रा के तहत रविवार को सहरसा पहुचे उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। कुशवाहा ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश से जो उम्मीद की, उसपर वे खरे नहीं उतरे और फिर से बिहार को 2005 से पीछे ले जाने की तैयारी में जुटे हैं।
कुशवाहा ने कहा कि जनता ने सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर को बिहार की विरासत सौंपने का काम किया था। इसके बाद लालू प्रसाद को जनता ने विरासत सौंपा लेकिन लालू ने उस विरासत को अपने परिवार में समेटना शुरू कर दिया था। तब बिहार की जनता ने नीतीश कुमार पर भरोसा जताया लेकिन नीतीश बिहार को फिर से 2005 से पीछे ले जाने लगे। उन्होंने कहा कि आज हर पार्टी किसी न किसी दूसरी पार्टी के संपर्क में है। पार्टी के नेताओं से विचार के बाद ही तय होगा कि आने वाले चुनावों में RLJD किसके साथ गठबंधन करेगी।