ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / जनता की अदालत के बाद अब अदालत का रुख, RJD ने कम अंतर...

जनता की अदालत के बाद अब अदालत का रुख, RJD ने कम अंतर से हारे उम्मीदवारों को कोर्ट जाने को कहा

18-Nov-2020 07:28 AM

PATNA : बिहार चुनाव में सत्ता की कुर्सी से दूर रह चुके आरजेडी को अब जनता की अदालत के बाद अदालत पर भरोसा है. राष्ट्रीय जनता दल ने अपने उन उम्मीदवारों को कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को कहा है जिनकी हार बेहद कम अंतर से हुई है. तेजस्वी यादव पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पार्टी कम अंतर से हार वाली सीटों के मामले को लेकर अंतिम दम तक लड़ाई लड़ेगी. आरजेडी ने ऐसी 15 सीटों की पहचान की है जिनके परिणाम को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जा सकता है.

राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से 3000 से कम वोटों से हार वाली ऐसी सीटों की पहचान की गई है. हालांकि तेजस्वी यादव ने पार्टी की बजाय कैंडिडेट को कोर्ट का दरवाजा व्यक्तिगत तौर पर खटखटाने का निर्देश दिया है. आरजेडी सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक जल्द ही कम अंतर से हारने वाले आरजेडी के उम्मीदवार कोर्ट में अपनी तरफ से गुहार लगाएंगे. तेजस्वी यादव पहले ही यह आरोप लगा चुके हैं कि जिन सीटों पर क्लोज फाइट के दौरान महागठबंधन के उम्मीदवारों की हार हुई, वहां चुनाव आयोग की गाइलाइन का पालन नहीं किया गया. हालांकि तेजस्वी यादव के आरोपों पर चुनाव आयोग खुद अपनी तरफ से सफाई भी दे चुका है. आयोग का कहना है कि कोई भी कैंडिडेट अगर काउंटिंग प्रोसेस के फुटेज की मांग करता है तो आयोग इसे उपलब्ध कराने को तैयार है.

महागठबंधन को 6 सीटों पर क्लोज फाइट में हार का मुंह देखना पड़ा. उनमें हिलसा, बरबीघा, भोरे, चकाई, बछवाड़ा और परबत्ता विधानसभा की सीटें शामिल हैं. आरजेडी के साथ-साथ कांग्रेस और वाम दलों के प्रत्याशियों ने कुल 15 से 17 सीटों पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी की है. तेजस्वी लगातार यह कह रहे हैं कि उनकी पार्टी और महागठबंधन को साजिश के तहत हराया गया है.