ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / जनता के पैसों पर मौज कर रहे CM, RCP बोले- बिना तेजस्वी के...

जनता के पैसों पर मौज कर रहे CM, RCP बोले- बिना तेजस्वी के कैसे करेंगे समाधान

09-Jan-2023 10:59 AM

NALANDA : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। सीएम के इस यात्रा का आज पांचवां दिन है और इसको लेकर वह आज सारण में रहने वाले हैं। इस दौरान यह वहां चल रहे सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वहीं, सीएम की इस यात्रा को लेकर मुख्य विपक्षी दल के नेताओं के साथ ही कभी उनके करीबी और जेडीयू के नेता रहे आरसीपी सिंह ने भी विरोध जताया है। 


पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस यात्रा में करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं, लेकिन इसके बाबजूद इसके बाबजूद इसका कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। अब यह तो बिल्कुल साफ़ है कि उनकी इस यात्रा से राज्य का कोई भी समाधान नहीं होने वाला है। नीतीश के इस यात्रा में कुछ करीबी मंत्रियों को छोड़कर कोई भी मंत्री शामिल नहीं हो रहे हैं। उनके इस यात्रा में कहीं भी सड़क विभाग और स्वास्थ्य विभाग के मंत्री नजर नहीं आते हैं।ये सिर्फ और सिर्फ अपने इलाके में जाते हैं। ऐसे में सीएम नीतीश की यह यात्रा में कोई समाधान नहीं हो रहा है। 


आरसीपी ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि, सीएम नीतीश कुमार ने जान -बूझकर तेजस्वी को इस यात्रा में शामिल नहीं कर रहे हैं। सीएम नीतीश के इस यात्रा में केवल उनलोगों को शामिल किया गया है जो केवल आस- पास घंटे रहते हैं। हकीकत यह है कि नीतीश कुमार को अब काम करने की 

इच्छा नहीं है। यहि वजह है कि वो यात्रा कर जनता की गाढ़ी कमाई को खर्च कर रहे हैं। इससे जनता को कोई फायदा नहीं होने वाला है। उनके साथ यात्रा में जो भी लोग हैं वह क्या कर रहे ये किसी को पता नहीं है।


गौरतलब हो कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी 14वीं  राज्य यात्रा पर निकले हुए हैं।  उन्होंने अपनी इस यात्रा का नाम समाधान यात्रा रखा है।  सीएम अपनी इस यात्रा में सरकारी योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं और उसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारीयों की क्लास भी लगा रहे हैं।  इसके साथ ही वह जीविका दीदियों से मिलकर सरकारी योजनाओं का प्रचार- प्रसार करने को भी योजना बना रहे हैं। सीएम की यह यात्रा का पहला चरण 29 जनवरी तक चलना है।