ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे

‘जनता का विश्वास नहीं जीत सकेंगे I.N.D.I.A के लोग’ मुंबई की बैठक पर कुशवाहा का तंज; नीतीश को लेकर कही ये बात

‘जनता का विश्वास नहीं जीत सकेंगे I.N.D.I.A के लोग’ मुंबई की बैठक पर कुशवाहा का तंज; नीतीश को लेकर कही ये बात

01-Sep-2023 12:37 PM

By First Bihar

PATNA: बीजेपी को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने को लेकर 28 विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की आज दूसरे दिन की बैठक मुंबई में चल रही है। उद्धव ठाकरे और शरद पवार की मेजबानी में आयोजित बैठक में सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम बड़े नेता शामिल है। बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद, और तेजस्वी यादव समेत अन्य नेता भी इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। विपक्षी दलों की इस बैठक को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इस बैठक को लेकर एक बार फिर तीखा हमला बोला है।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि ये लोग कितनी भी बैठकें कर लें लेकिन जनता का विश्वास नहीं जीत सकते है। 2024 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे इस बात की जानकारी इन लोगों को भी है लेकिन इन लोगों को भी प्रयास करने दीजिए, इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है। नीतीश कुमार को कोई पद नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का मार्केट वैल्यू जीरो हो चुका है, कोई फायदा नहीं है। बिहार की पार्टी है और बिहार में ही उनका कोई अस्तित्व नहीं है।


वहीं उन्होंने एक देश एक चुनाव को लेकर कहा कि जो प्रयास किया जा रहे हैं यह देखना होगा कि तकनीकी और कानूनी तौर पर क्या हो पता है लेकिन यह कदम सही है। इतना जरूर है कि यह कानूनी तौर पर तकनीकी तौर पर क्या हो पाएगा यह का पाना अभी मुश्किल है।