ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / जनता दरबार में युवक की शिकायत सुनकर हैरान रह गए सीएम नीतीश, तुरंत...

जनता दरबार में युवक की शिकायत सुनकर हैरान रह गए सीएम नीतीश, तुरंत DGP को लगा दिया फोन

03-Jul-2023 11:20 AM

By First Bihar

PATNA: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत सीएम नीतीश कुमार आज लोगों की फरियाद सुन रहे हैं। आज के जनता दरबार में जमीन कब्जा और अपराध से जुड़े कई ऐसे मामले आए जिसे सुनकर मुख्यमंत्री हैरान रह गए और अधिकारियों को तुरंत समस्या का समाधान करने का निर्देश दे दिया। सीतामढ़ी से आए युवक की शिकायत सुनने के बाद सीएम ने तुरंत डीजीपी आरएस भट्टी को फोन लगा दिया।


दरअसल, सीतामढ़ी से आए विवेक कुमार ने सीएम नीतीश से अपनी फरियाद लगाई है। विवेक ने बताया कि 18 अगस्त 2017 को पटना में उसके भाई को अगवा कर लिया गया था जिसके बाद से उसका कहीं भी पता नहीं चल रहा है। इतना ही नहीं इस बीच बदमाशों ने विवेक के बहनोई की हत्या कर दी और उल्टे विवेक और उसके परिवार के खिलाफ फर्जी केस दर्ज करा दिया है।


विवेक की यह शिकायत सुनकर कि उसके भाई को 7 साल पहले पटना से अगवा कर लिया गया और अबतक उसका कहीं पता नहीं चल सका है, इसपर सीएम हैरान रह गए और तुरंत डीजीपी आरएस भट्टी को फोन लगा दिया। सीएम ने डीजीपी से कहा कि, “हैलो.. अरे सीतामढ़ी से एक नौजवान आया है विवेक कुमार.. इसका देख लीजिए..कई साल हो गया.. कोई कार्रवाईए नहीं हुआ है... देख लीजिए। इसके बाद सीएम ने पीड़ित युवक को डीजीपी के पास भेज दिया।