ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / जनता दरबार में BJP नेता की दबंगई सुन हैरान रह गए नीतीश, कहा-...

जनता दरबार में BJP नेता की दबंगई सुन हैरान रह गए नीतीश, कहा- फोन लगाओ तो DGP को जरा

02-Jan-2023 12:49 PM

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में आज अपराध से जुड़े ऐसे कई मामले आए जिसमें पुलिस का नाकामी सामने आई। सीवान से आए कई फरियादियों ने केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं करने की शिकायत सीएम से की। सीवान से ही आए एक फरियादी ने सीएम से बेटे के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। सीवान के बीजेपी के पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के रिश्तेदार द्वारा हत्या किए जाने के मामले को सुनकर सीएम नीतीश दंग रह गए और डीजीपी को फोन लगा दिया।


सीवान से अपनी फरियाद लेकर जनता दरबार में पहुंचे मनोज कुमार सिंह ने सीएम को बताया कि साल 2021 में उनके गांव में कुछ दबंगों द्वारा उनके बेटे की भाला मारकर हत्या कर दी गई थी। पीड़ित पिता ने बताया कि उनका बेटा एनडीए की तैयारी कर रहा था। कोर्ट से गुहार के बाद दो अभियुक्तों ने सरेंडर किया लेकिन दो अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। थानाध्यक्ष को सबकुछ पता था, अभियुक्तों का लोकेशन बताने के बावजूद थानेदार ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। फरियादी ने बताया कि हत्याकांड के अभियुक्त बीजेपी के पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के रिश्तेदार हैं। बीजेपी के पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के दबाव में पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।


फरियादी की बात सुनने के बाद सीएम नीतीश ने पास खड़े अधिकारी को डीजीपी को फोन लगाने का निर्देश दिया। डीजीपी से बात करते हुए सीएम ने मामले को गंभीरता से देखने को कहा। सीएम ने कहा कि थाना प्रभारी क्यों गड़बड़ी कर रहा है, इसको देखिए जरा.. एक्शन क्यों नहीं हो रहा है। बता दें कि आज जनता दरबार में सीएम के समक्ष ऐसे अनेकों मामले आए जिसमें फरियादियों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया हैं। बड़ी संख्या में शिकायत लेकर आए फरियादियों ने बिहार पुलिस की नाकामी सीएम के सामने खोलकर रख दी।