Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
18-Apr-2022 10:05 PM
PATNA: प्रत्येक सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में फरियादियों से मिलते है उनकी शिकायतें सुनते है और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले को देखे जाने का निर्देश देते हैं। आज भी मुख्यमंत्री की जनता दरबार में फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कई लोगों की समस्याएं भी सुनी। जनता दरबार खत्म होते ही देर शाम एक युवती ने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। फिलहाल पीएमसीएच में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
युवती ने जहर जनता दरबार के बाहर खाया लिया और आत्महत्या की कोशिश की। इस बात की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को पीएमसीएच में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जाता है कि युवती पटना के नौबतपुर की रहने वाली है। युवती का नाम सोनाली देवी है। उसका आरोप यह था कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी अभी जेल में बंद हैं लेकिन जेल में रहकर वह केस वापस लेने की धमकी लगातार दे रहा था।
इसी बात से परेशान होकर उसने सुसाइड करने की कोशिश आज जनता दरबार के बाहर की। पीएमसीएच में उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। इस बात की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दी। जिसके बाद परिजन पीएमसीएच पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।