ब्रेकिंग न्यूज़

e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट

जनता दरबार में CM नीतीश सुनेंगे लोगों की समस्या, इन विभागों के मंत्री और अधिकारी रहेंगे मौजूद

जनता दरबार में CM नीतीश सुनेंगे लोगों की समस्या, इन विभागों के मंत्री और अधिकारी रहेंगे मौजूद

04-Sep-2023 08:37 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में एक बार फिर से लोगों की शिकायतों को सुनेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गृह विभाग, राजस्व भूमि सुधार विभाग, कर विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनेंगे और उसका निपटारा करेंगे। अब तक जनता दरबार में सबसे अधिक शिकायत पुलिस और भूमि विवाद से ही जुड़ा हुआ आता है। ऐसे में आज दिन विभाग को की शिकायत से सुनाई है उसमें से अधिकतर विभाग खुद सीएम नीतीश कुमार के हाथों में है।


सीएम नीतीश कुमार के जनता दरबार में आज भी सीमित लोगों को ही बुलाया गया है। जिन लोगों ने पहले से रजिस्ट्रेशन कराया है और कोविड का टीका लिया है उन्हीं लोगों को जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में आने का मौका दिया गया है।


मालूम हो कि,सीएम नीतीश कुमार जनता दरबार में एक-एक कर लोगों की शिकायतों को सुनेंगे और ऑन द स्पॉट उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आला अधिकारियों को निर्देश देंगे। जनता दरबार को लेकर समिति विभाग के सभी मंत्री और मुख्य सचिव  सहित सभी आला अधिकारी को सूचना दे दी गई है। सीएम के इस जनता दरबार का आयोजन दो सप्ताह बाद किया जा रहा।


आपको पता तो चले कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुरुआती दिनों से ही जनता दरबार के माध्यम से लोगों की शिकायतों को सुन रहे हैं। हालांकि बीच में जनता दरबार कार्यक्रम बंद हो गया था लेकिन वापस फिर से इसे शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायत को लेकर पहुंचते हैं और उसका ऑन द स्पॉट समाधान किया जाता है।