ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

जनता कर्फ्यू को लेकर बिहार BJP ने अपने नेताओं को जारी किया निर्देश, सभी ताली और थाली बजाकर करें आभार प्रकट

जनता कर्फ्यू को लेकर बिहार BJP ने अपने नेताओं को जारी किया निर्देश, सभी ताली और थाली बजाकर करें आभार प्रकट

21-Mar-2020 12:34 PM

PATNA: पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर होने वाले जनता कर्फ्यू को लेकर बिहार बीजेपी ने सभी नेताओं के लिए दिशा निर्देश जारी किया है. यह निर्देश सभी नेताओं को पालन करना होगा. 

दिशा निर्देश के अनुसार सभी नेताओं को कहा गया है कि 22 मार्च 2020 को 7 बजे सुबह से 9 बजे रात तक पीएम मोदी के कोरोना वायरस के मद्दे नजर जनता कर्फ्यू को लेकर किए गए देशव्यापी आह्वान पर  विधायक और  विधान पार्षद आपने-अपने क्षेत्रों में जनता को प्रेरित करें. साथ हीं सहयोग और समर्थन देने वालों के प्रति ताली, थाली और घंटी बजाकर शाम 5 बजे आभार प्रकट करें. 


पीएम ने जनता कर्फ्यू की है अपील

19 मार्च को  प्रधानमंत्री ने कहा था कि पहले जब युद्ध की स्थिति होती थी तो गांव-गांव ब्लैक आउट होता था. आज मैं प्रत्येक देशवासी से एक समर्थन मांग रहा हूं. ये जनता कर्फ्यू है. जनता के लिए जनता द्वारा लगाया कर्फ्यू. इस रविवार को सुबह 7 बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू लगायें. इस दौरान कोई भी आदमी घर से बाहर नहीं निकले. न बाजार जायें ना देखने के लिए जायें कि कौन बाहर निकला है. देश के सभी व्यक्ति 22 मार्च को यानि जनता कर्फ्यू के दिन शाम को पांच बजे पांच मिनट तक अपने घर के दरवाजे पर खड़े होकर कोरोना से लड़ रहे हमारे लोगों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें. सभी राज्यों के प्रशासन से मेरा आग्रह है कि वे शाम को पांच बजे सायरन बजाकर लोगों को इसकी याद दिलायें.