ब्रेकिंग न्यूज़

CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म”

Home / news / जनसंख्या नियंत्रण के लिए योगी सरकार के फैसले का नित्यानंद राय ने किया...

जनसंख्या नियंत्रण के लिए योगी सरकार के फैसले का नित्यानंद राय ने किया स्वागत, नीतीश पर बोले.. व्यापक चर्चा के बाद होगा निर्णय

12-Jul-2021 09:19 PM

PATNA : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से जनसंख्या नियंत्रण के लिए किए गए फैसले का स्वागत किया है। दिल्ली से पटना पहुंचे नित्यानंद राय ने कहा है कि देशभर में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर इस वक्त चर्चा हो रही है। जब सरकार किसी फैसले की तरफ कदम आगे बढ़ाएगी तो इस पर सभी लोगों से विचार-विमर्श किया जाएगा।


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री से जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान की बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी कोई फैसला नहीं हो रहा है जब निर्णय किया जाएगा तो व्यापक के चर्चा भी होगी हालांकि नित्यानंद राय ने इतना जरूर कहा कि योगी सरकार ने एक बेहतरीन फैसला किया है और उत्तर प्रदेश की सरकार की तरफ से उठाए गए कदम का हम स्वागत करते हैं।


केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार और जेडीयू और बीजेपी के बीच रिश्तों की बाबत से पूछे जाने पर नित्यानंद राय ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है जो लोग कैबिनेट विस्तार और एनडीए की एकजुटता से परेशान है। वही बयानबाजी कर रहे हैं आरजेडी और कांग्रेस पर नित्यानंद राय ने पलटवार किया।